फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दवा फैक्टरी में नारकोटिक्स की आठ घंटे जांच, दवाओं से सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के नेहरू बाग औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली ओम फार्मा में एंटी नारकोटिक्स की टीम करीब आठ घंटे जांच के बाद लौट गई। भांग की मात्रा मानक से अधिक होने की आशंका पर सैंपल सील किए हैं। हर महीने 100 किलो भांग खपाने वाली इस फैक्टरी में भारी मात्रा में बना-अधबना माल डंप मिला।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया ओम फार्मा के कानपुर निवासी संचालक संजय जायसवाल ने आयुर्वेद विभाग से औषधि के फार्मूला की स्वीकृति ले रखी है। हर तीन महीने में तीन क्विंटल भांग दी जाती है। भांग के मिश्रण का उपयोग करके यहां राजश्री वटी और रायवटी सहित अन्य औषधियां बनाई जाती हैं। आयुर्वेद विभाग से फैक्टरी को फार्मूला स्वीकृत है। नारकोटिक्स टीम को दवाओं में भांग की मात्रा अधिक होने के साथ ही अन्य नशीले पदार्थ मिलाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने जांच की। संदेह पर दो वटी के सैंपल सील किए हैं। टीम ने फैक्टरी में उत्पादन प्रक्रिया, स्टॉक, कच्चे माल और तैयार सामग्री से संबंधित दस्तावेज की भी जांच की। आबकारी अधिकारी ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें