सफीपुर। रसूलाबाद-पनापुर कला संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर रजबहे में पलट गई। इससे श्रमिक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और पानी भरा होने से डूबकर मौत हो गई। चालक और दूसरे श्रमिक को हल्की चोटें आई हैं।
आसीवन थानाक्षेत्र के अरेरकला निवासी नन्हकू (45) गांव के ही ट्रैक्टर चालक गुड्डू (45) और श्रमिक सरोज (25) के साथ बुधवार की रात 10 बजे पनापुरकला जा रहे थे। रसूलाबाद-पनापुर संपर्क मार्ग पर अरेरकला के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर रजबहा में पलट गई। रजबहे में भरे पानी में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे नन्हकू दब गए और डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने अन्य घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। नन्हकू के बेटे पंकज ने बताया कि पिता मजदूरी करते थे। पति की मौत से पत्नी मुन्नी और तीन बच्चे बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। घायल चालक और सरोज को हल्की चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
फोटो-4-नन्हकू (फाइल फोटो)