फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बार एसोसिएशन चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। एल्डर कमेटी ने बृहस्पतिवार को अंतिम वैध मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया 10 अगस्त को कराने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण बाजपेयी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 10 अगस्त को बार एसोसिएशन की ई-लाइब्रेरी भवन में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। उसी दिन शाम पांच बजे तक प्रत्याशियों की सूची भी प्रकाशित कर दी जाएगी। एल्डर कमेटी ने सभी प्रत्याशियों से शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन कराने की अपील की है। स्पष्ट किया है कि नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ केवल दो प्रस्तावकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। कमेटी ने अधिवक्ताओं से चुनाव प्रक्रिया को अनुशासित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

हाईकोर्ट पहुंचे दो अधिवक्ता, 10 अगस्त को होगी सुनवाई
सदस्यता समाप्त किए जाने को चुनौती, एल्डर कमेटी को नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। बार एसोसिएशन चुनाव से पहले अध्यक्ष पद के दावेदार सतीश कुमार शुक्ला और पूर्व महामंत्री अरविंद कुमार दीक्षित ने सदस्यता समाप्त करने के मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सतीश कुमार शुक्ला के सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर वायरल प्रार्थनापत्र के अनुसार दोनों अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष पर मॉडल बायलॉज के विपरीत कार्रवाई करते हुए सदस्यता समाप्त करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में दायर रिट याचिका पर बृहस्पतिवार को प्रारंभिक सुनवाई हुई। इसके बाद न्यायालय ने उन्नाव बार एसोसिएशन सहित सभी विपक्षी पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 10 अगस्त निर्धारित की है। दोनों पक्षकारों का कहना है कि न्यायालय के आदेश की प्रति प्राप्त होते ही सभी संबंधित पक्षों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें