फोटो-32-जेल अधिकारी के आवास के बाहर खड़ी पुलिस। स्रोत वीडियो
- फोटो : Samvad
उन्नाव। जेल के एक बड़े अधिकारी का पत्नी से आपसी विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पत्नी ने डायल 112 पर सूचना दी। आनन-फानन पुलिस अधिकारी आवास पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की। पत्नी ने परिजन के आने के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।
जिला जेल जाने वाले रास्ते पर बने जेल के बड़े अधिकारी के आवास पर तैनात गार्डों ने अचानक अंदर चीखने की आवाजें सुनीं लेकिन अधिकारी का मामला होने से अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। अधिकारी की पत्नी ने खुद टोल फ्री नंबर पर फोन कर पति द्वारा मारपीट करने की सूचना दी। इस पर पुलिस विभाग के अधिकारी हरकत में आए। एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ विनी सिंह और कोतवाल चंद्रकांत मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की बातें सुनी और आगे की कार्रवाई की बात कही। इस पर महिला ने परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद है। दोनों के परिजन आ रहे हैं। आने के बाद ही आगे का निर्णय निकलेगा।