फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नवाबगंज ओवरब्रिज का निर्माण रोकने के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा नवाबगंज में प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण रोकने के लिए मोहान विधायक बृजेश रावत ने एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बताया कि जब ओवरब्रिज निर्माण की योजना बनी थी तब यातायात अधिक होने से आए दिन जाम और दुर्घटनाएं हो रही थीं। योजना के तहत राजमार्ग पर तीन प्रमुख स्थानों नवाबगंज व आशाखेड़ा में ओवरब्रिज तथा चमरौली में पैदल यात्रियों के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित किया गया था।
अब कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण होने से राजमार्ग का आधे से अधिक भारी और हल्का यातायात डाइवर्ट हो गया है। इससे पुराने राजमार्ग पर वाहनों का दबाव काफी हद तक कम हो चुका है। यातायात कम होने के बाद स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने ओवरब्रिज न बनाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

लोगों की मांग को देखते हुए पत्र भेजा है। बताया कि यदि ओवरब्रिज बनता है तो कई लोगों के मकान टूटेंगे और पटरी पर अस्थायी व्यवसाय करने वाले छोटे दुकानदारों का रोजगार छिन जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें