फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नाला निर्माण में घटिया सामग्री का लगाया आरोप

विज्ञापन
फोटो-2- नवाबगंज में निर्माणाधीन नाला। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पंचायत नवाबगंज में जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए 20 लाख की लागत से बन रहे 200 मीटर लंबे नाले में मानकों की अनदेखी का आरोप लगे हैं। पूर्व सभासद और अध्यक्ष प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में आबादी क्षेत्र की तरफ पक्षी विहार के सामने नगर पंचायत 200 मीटर लंबा नाला का निर्माण करा रही है। कस्बे के लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। नई सरिया की बजाय पुरानी और करीब डेढ़ फीट की दूरी पर सरिया डाली जा रही है। पूर्व सभासद आनंद कुमार बाजपेयी सहित अन्य लोगों ने आईजीआरएस के माध्यम से इसकी शिकायत की है। आरोप है कि छह इंच की दूरी पर सरिया का जाल बनना चाहिए था लेकिन एक से डेढ़ फीट पर बनाया जा रहा है।
घटिया निर्माण को छिपाने के लिए सरिया का जाल बांधते ही कंक्रीट से ढलाई कर दी जा रही है। मौरंग के स्थान पर स्टोन डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। पूर्व सभासद का आरोप है कि प्लाटिंग करने वाले कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नगर पंचायत की ओर से कुसुंभी ग्राम पंचायत की जमीन पर नाला बनवाकर विकास के बजट अनियमित तरीके से उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन...
घटिया निर्माण की अभी शिकायत नहीं मिली है, फिर भी संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी कमियां मिलेंगी उन्हें दूर कराया जाएगा। -अनिल कुमार ईओ नगर पंचायत नवाबगंज

निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। आवश्यकता हुई तो निर्मित हो चुके नाला को कुछ स्थानों पर तोड़कर सरिया और प्रयोग की गई निर्माण सामग्री की भी जांच की जाएगी। लैब टेस्टिंग कराने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। -प्रफुल्ल श्रीवास्तव, जेई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें