फोटो-26-शहर के बड़ा चौराहा के पास हुए जलभराव के बीच से निकलते वाहन। संवाद
- फोटो : Archive
उन्नाव। करीब एक घंटे की झमाझम बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी। हालांकि इस दौरान हुए जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार शाम करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने राहत देने का काम किया। वहीं, दूसरी जल निकासी के समुचित इंतजामों के अभाव में लोगों को जलभराव की समस्या से भी जूझना पड़ा। शहर के मुख्य बाजार बड़ा चौराहा, सब्जी मंडी, कचौड़ी गली, छोटा चौराहा, धवन रोड, डीएम आवास समेत अनेक स्थानों पर भीषण जलभराव की समस्या देखने को मिली। कई जगहों पर तो घुटनों तक बारिश का पानी भर गया। इससे पैदल राहगीरों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। बारिश थमने के करीब एक घंटे बाद धीरे-धीरे कर सड़कों पर भरा पानी कम हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।
फोटो-27-तहसील परिसर में हुआ जलभराव। संवाद
बारिश से टापू बना तहसील परिसर
पाटन। तेज बारिश से बीघापुर तहसील परिसर में भीषण जलभराव हो गया। इससे वादकारियों के साथ ही अधिवक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह चौहान ने बताया कि तहसील परिसर में जलनिकासी के लिए बनी नालियां पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। इसके चलते बरसात के दौरान परिसर में जलभराव हो जाता है। नतीजे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में एसडीएम आनंद कुमार नायक ने बताया कि पानी निकासी की समस्या की जानकारी मिली है। जल ही नालियों की सफाई कराकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। (संवाद)
फोटो-26-शहर के बड़ा चौराहा के पास हुए जलभराव के बीच से निकलते वाहन। संवाद- फोटो : Archive