फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 47 की क्षमता वाले डंपर में मिली 73 टन मौरंग, सिटी मजिस्ट्रेट ने कराया सीज

विज्ञापन
फोटो-4-हाईवे पर ओवर लोड वाहनों की चेकिंग करते सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह व अन्य। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग और खनिज के अवैध परिवहन को रोकने के लिए डीएम घनश्याम मीणा ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू कराया है। 24 घंटे के अभियान में टास्क फोर्स ने विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले 63 वाहनों का चालान किया। इस दौरान 29 वाहनों को सीज करते हुए 6.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट को 47 टन क्षमता वाले डंपर में 73 टन मौरंग मिली। डंपर में 26 टन मौरंग अधिक मिलने पर उसे सीज करा दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर 24 घंटे में चेकिंग कराई। सोमवार रात सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टास्क फोर्स ने जांच की। जाजमऊ के पास रात करीब 12 बजे एक डंपर को रोका गया। उसमें मानक से 26टन अधिक मौरंग लदी मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे तुरंत सीज करने का आदेश दिया। अभियान में गलत पार्किंग और बिना खनिज प्रपत्रों के परिवहन जैसे उल्लंघन भी पाए गए। बिना नंबर प्लेट और अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई हुई।



76 दिनों में 4,346 वाहनों का चालान

जिले में एक अप्रैल से 15 जून तक 76 दिनों का एक और विशेष अभियान चला था। इस दौरान परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4,346 वाहन चालकों का चालान किया। इन पर कुल 2.1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान भी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया था।
विज्ञापन


इस अभियान में सबसे अधिक 2,068 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के हुए। नंबर प्लेट न होने पर 724 और सीट बेल्ट न लगाने पर 712 चालान किए गए। ओवरलोडिंग के 218 और वाहन की अवैध बॉडी बढ़ाने के 172 चालान हुए। गलत दिशा में वाहन चलाने के 165 चालान भी दर्ज किए गए। नो-पार्किंग में 123 और मोबाइल फोन के प्रयोग पर 101 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें