फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दोबारा पोस्टमार्टम कराने महिला का शव लेकर पहुंचे परिजन

विज्ञापन
फोटो-19- शिवानी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सफीपुर। मुंबई से शव लेकर घर आए पति पर मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया। मंगलवार को दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए खुद शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सफीपुर और आसीवन पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना दोबारा पोस्टमार्टम न होने की बात बताई। परिजन नहीं माने तो जांच कराने का आश्वासन देकर पति को थाने में बैठा लिया। इसके बाद शव को दफनाया। इस दौरान करीब ढाई घंटे हंगामा चला।
विज्ञापन

आसीवन थाना के खरगौरा गांव निवासी रामनाथ ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बेटी शिवानी (19) का विवाह सफीपुर कोतवाली के गांव फतेहपुर निवासी संजय से किया था। शादी के बाद दामाद बेटी को लेकर मुंबई लेकर चला गया। आरोप लगाया कि दो लाख रुपये और बाइक के लिए संजय बेटी को पीटता था। बेटी चार महीने की गर्भ से थी। 13 नवंबर को शिवानी को फोन मिलाया बात नहीं हो पाई और उसका मोबाइल बंद हो गया था। 14 नवंबर को बेटी का शव फंदे से लटका होने की बात बताई।
मंगलवार को शव लेकर पति गांव आया। मायके वाले ससुराल से शव लेकर चले गए। वहां दहेज की लालच में हत्या का आरोप लगा कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार करने की बात कही। सफीपुर और आसीवन पुलिस रात भर परेशान रही। मंगलवार की सुबह परिजन दोबारा पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने लगे। दोनों थानों की पुलिस पीछे-पीछे गई। काफी देर तक समझाने के बाद शव वापस लाया गया। आसीवन एसओ ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया। इस पर दोपहर बाद शव खेत में दफन किया।
विज्ञापन

आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पिता रामनाथ की तहरीर पर पति संजय, सास नन्हकी, ससुर राजाराम, ननद सीमा, ज्योति, रूबी, पूनम, नंदोई अजय और सोनू सहित नौ के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

फोटो-19- शिवानी (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें