बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में तेज रफ्तार लोडर ने सड़क किनारे बैठी तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जगदीशपुर गांव की केशाना (65), शांति और गिरिजा देवी, रात करीब आठ बजे गांव के पास सड़क किनारे आपस में बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार लोडर ने तीनों कुचल दिया। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने तीनों को बीघापुर सीएचसी पहुंचाया जहां होरीलाल की पत्नी केशाना को मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि लोडर कब्जे में लिया गया है, चालक का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)