फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बांगरमऊ अधिवक्ता एसोसिएशन के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय, 29 को होगी घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। 29 को इसकी घोषणा और इसके बाद शपथ ग्रहण होगा। बांगरमऊ तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सत्यपाल एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अनिल वर्मा, महामंत्री पद के लिए राजमणि हंस, संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए मनोज कुमार गौतम, रामसेवक और सुशील कुमार ने नामांकन कराया। गवर्निंग काउंसिल जूनियर पद के लिए प्रवीण कुमार, रामशंकर और सरोज कुमार ने और कोषाध्यक्ष पद के लिए गरिमा दीक्षित ने नामांकन कराया था। नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए हैं। सभी पदों के लिए एक-एक उम्मीदवार होने से सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है। 29 मई को चुनाव परिणाम घोषित करने के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तारीख घोषित की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें