फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रायबरेली हाईवे पर एक घंटे में तीन लूट, दो को किया घायल

विज्ञापन
फोटो-42- घटना की जानकारी देता लूट के शिकार घायल मोहित। संवाद
विज्ञापन
अचलगंज/बीघापुर। उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे पर मंगलवार दोपहर बाद बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने एक घंटे के भीतर लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया। इन घटनाओं में दो मुसाफिर घायल हो गए और लुटेरे तीन बाइक व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में एसओजी को लगाया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गणेशखेड़ा गांव के पास हुई, जहां कौशल, विजय और मनीष को छह नकाबपोश लुटेरों ने रोका। विरोध करने पर मनीष के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया गया और उनकी बाइक व मोबाइल छीन लिए गए। दूसरी वारदात अचलगंज के सैदपुर स्थित भट्ठे के पास हुई, जहां दाउदपुर गांव निवासी अविरल की बाइक तीन लुटेरों ने छीन ली। तीसरी घटना दही थानाक्षेत्र के मलपुर के आगे हुई जिसमें मोहित (28) को पत्थर मारकर घायल कर दिया गया। लुटेरों ने मोहित से 1600 रुपये, मोबाइल और उसकी बाइक व हेलमेट लूट लिया। एक चौथी घटना में लुटेरों ने एक बाइक सवार को लूटने का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर लूटी गई एक बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उस बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
क्षेत्राधिकारी मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

फोटो-42- घटना की जानकारी देता लूट के शिकार घायल मोहित। संवाद

फोटो-42- घटना की जानकारी देता लूट के शिकार घायल मोहित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें