नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के झलोतर गांव निवासी युवक का शव गांव से एक किमी दूर अजगैन-मोहान मार्ग पर नवई गांव के पास मिला। शरीर में चोटें और खून से लतपथ होने से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वह अविवाहित था और सिंघाड़ा की खेती में परिवार हाथ बंटाता था।
अजगैन कोतवाली के झलोतर गांव निवासी किसान महेश कश्यप (35) का खून से लतपथ शव शुक्रवार रात करीब दस बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अजगैन -मोहान मार्ग पर नवई गांव के पास मिला। जमीन पर करीब 20 मीटर दूर तक शव को घसीटने के भी निशान हैं। छोटे भाई दिनेश ने आरोप लगाया कि महेश पर किसी हथियार से हमला करे हत्या करने के बाद शव को खंती में छिपाने के इरादे से घसीटा गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों के अनुसार महेश अक्सर नशे में घूमा करता था। कोतवाल सुरेश सिंह ने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।