फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सदर विधायक बोले-विवाद से नहीं वास्ता, निष्पक्ष हो कार्रवाई

विज्ञापन
फोटो-30- वह जमीन जिसपर कब्जे को लेकर मोहान विधायक के भाई और सदर विधायक की बहन के बीच हुआ विवाद।
विज्ञापन
उन्नाव। सदर विधायक की बहन दीप्ति गुप्ता और मोहान से भाजपा विधायक बृजेश रावत के भाई के बीच भूमि विवाद का मामला बुधवार को चर्चा का विषय रहा। सदर विधायक ने इस प्रकरण से कोई वास्ता न होने की बात कही और जिलाधिकारी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की। जमीन विवाद का यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। अगली सुनवाई 20 मई को होनी है।
विज्ञापन

मोहान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजेश रावत के छोटे भाई राजेश रावत ने सदर विधायक पंकज गुप्ता और उनकी बहन दीप्ति गुप्ता के खिलाफ मंगलवार को सदर कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास स्थित ग्राम वाजिदपुर उर्फ राजेपुर में स्थित उनकी पैतृक जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
सदर विधायक ने घटनास्थल पर मौजूद होने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच करने और जिसकी जमीन हो, उसके पक्ष में फैसला करने की बात कही थी। एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को प्रकरण की जानकारी पर राजस्व टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान दोनों पक्ष मौजूद थे। अभिलेखों की जांच में पाया गया कि दीप्ति गुप्ता के नाम ग्राम उन्नाव की गाटा संख्या 2324 पर 0.1260 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। मोहान विधायक और उनके भाइयों के नाम ग्राम वाजिदपुर, राजेपुर की गाटा संख्या 763 (0.2020 हेक्टेयर) और 764 (0.2020 हेक्टेयर) पर भूमि दर्ज है।
गाटा संख्या 763 और 764 से संबंधित वाद सिविल जज (जूनियर डिवीजन) दक्षिणी उन्नाव के न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों पक्ष इसे अपनी भूमि होने का दावा कर रहे हैं जबकि अभिलेखों के अनुसार दोनों के गाटे अलग-अलग ग्रामों में हैं।
विज्ञापन

दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उन्नाव की उपस्थिति में मौके पर शांति और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें