फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: मां की मौत के दो दिन बाद बेटे ने भी दम तोड़ा, दो दिन में दो मौतों से परिजन बेहाल

Wed, 06 May 2026 07:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो दिन पहले हुए इस हादसे में बच्चे की मां की भी मौत हो चुकी है। कोतवाली क्षेत्र के गहरपुरवा गांव निवासी विनोद की औरास स्थित ससुराल में चार मई को रिश्तेदार की मौत हो गई थी। इस पर वह पत्नी जयश्री और सात साल के बेटे राज के साथ अंतिम संस्कार में गए थे।

विज्ञापन


देर शाम लौटते समय लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर आलमऊ सराय गांव के पास वाहन की टक्कर से तीनों घायल हो गए थे। जयश्री की उसी दिन मौत हो गई थी। पिता-पुत्र को परिजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार देर शाम बेटे राज ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विनोद का अभी इलाज चल रहा है। राज का शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें