फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेट्रोकेमिकल से आयात शुल्क खत्म कर सरकार ने उद्योगों को दी संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध से पूरा खाड़ी क्षेत्र प्रभावित है। समुद्री यातायात प्रभावित होने से आयात और निर्यात में 50 फीसदी से अधिक की कमी आई है। केंद्र सरकार के पेट्रो केमिकल उत्पादों पर लगने वाले 8.25 फीसदी आयात शुल्क खत्म करने के फैसले को उद्यमियों ने बड़ी राहत देने वाला बताया है।
विज्ञापन

चर्म उत्पाद निर्यातक किंग्स लेदर के एमडी मो. ताज आलम ने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से वैसे तो पूरा देश प्रभावित है। उन्नाव-कानपुर के चमड़ा निर्यात व्यापार में भी करीब 50 फीसदी की कमी आई है। हालात जल्द सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं। बताया खाड़ी देशों के रास्ते यूरोपीय देशों में माल भेजने में दिक्कतें आ रही हैं। परिवहन लागत दो गुने से ज्यादा हो गई है। यूरोपीय देशों में भेजने में पहले 1100 से 1200 डॉलर किराया खर्च होता था वह अब 3500 डॉलर तक हो गया है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उन्नाव चैप्टर अध्यक्ष अरुण कुमार माहेश्वरी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले महीने 497 करोड़ का राहत पैकेज और अब पेट्रोकेमिकल पर तीन महीने के लिए आयात शुल्क खत्म करने से उद्योगों को संजीवनी मिलेगी।


फोटो-40- यादवेंद्र सचान
सबसे अधिक फायदा चमड़ा और टेक्सटाइल उद्योग को
चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सचान ने बताया कि सरकार ने 42 तरह के पेट्रोकेमिकल से आयात शुल्क हटाया है। इससे सबसे अधिक फायदा चमड़ा और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा। इसके अलावा प्लॉस्टिक दाना, जिसकी कमी का हवाला देकर सप्लायरों ने कीमतें 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये किलो तक कर दी थी वह भी घटेंगी। उम्मीद है कि अगले तीन महीने में खाड़ी के हालात और निर्यात व्यापार पटरी पर आ जाएगा। हालांकि सरकार ने पहले राहत पैकेज देकर और अब आयात शुल्क खत्म करके उद्योगों को संजीवनी दी है।
विज्ञापन



फोटो-41-असद कमाल इराकी
चर्म उत्पादों की लागत में आएगी कमी



चर्म निर्यात परिषद के पूर्व अध्यक्ष असद कमाल इराकी ने बताया कि पेट्रोकेमिकल की कालाबाजारी बेतहाशा शुरू हो गई है। चमड़े की टैनिंग में उपयोग होने वाला फार्मिक एसिड 60 रुपये से बढ़कर 100 रुपये, सोडियम फार्मेट 37 रुपये से बढ़कर 60 रुपये किलो तक हो गया है। इसी तरह अमोनियम नाइट्रेट, मेथनॉल, पीवीसी, स्टाइरीन, एसेटिक एसिड, फॉर्मेल्डिहाइड जैसे अन्य केमिकल शामिल हैं। सरकार की ओर से तीन महीने के लिए आयात शुल्क खत्म करने से चर्म उत्पादों की बढ़ी लागत में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें