फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हरदोई रोड पुल बैरियर क्षतिग्रस्त, रोडवेज बसों से शहर में जाम

विज्ञापन
फोटो-19-हरदोई रोड पुल का क्षतिग्रस्त हाइट गेज बैरियर। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में हरदोई रोड पुल पर लगाया गया हाइट गेज बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण रोडवेज बसों का आवागमन बाधित हो गया है। बसें और अन्य बड़े वाहन अब शहर के अंदर से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

यह बैरियर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाया गया था। हरदोई सड़क बाईपास रोड को जोड़ने वाला रेलवे ओवरब्रिज पुराना और कमजोर है। इसके चलते इस पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। ऐसे भारी वाहनों को दोस्तीनगर-हाइवे बाईपास मार्ग से निकाला जा रहा है। कुछ दिन पहले सिंघूपुर मोड़ के पास और हरदोई सड़क पुल पर लगे बैरियर भारी वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे रोडवेज व अन्य कम भारी वाहनों का पुल से आवागमन बंद हो गया। ये वाहन अब शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा, सिविल लाइंस होते हुए कचहरी सड़क पुल से बड़ा चौराहा सदर बाजार से निकलते हैं।

सोमवार को बसों की आवाजाही से बड़ा चौराहा पर यातायात कई बार बाधित हुआ। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक कई बार लंबा जाम लगा। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे हरदोई की तरफ से दो रोडवेज बसें आने से यातायात बाधित हो गया। यातायात पुलिस ने किसी तरह वाहनों को आगे-पीछे कराकर यातायात को सुचारु किया।
विज्ञापन

वर्जन...
सिंघूपुर मोड़ के क्षतिग्रस्त हाइटगेज बैरियर को ठीक करा दिया गया है। अब बसें दरोगाबाग मोहल्ले से होकर हरदोई सड़क पुल से शास्त्री पार्क से घूमकर निकल रही हैं। हरदोई पुल पर क्षतिग्रस्त बैरियर की मरम्मत के लिए रेलवे के इंजीनियर से कहा है। एक-दो दिन में ठीक कराने का आश्वासन दिया है। -सुनील सिंह, यातायात प्रभारी

फोटो-19-हरदोई रोड पुल का क्षतिग्रस्त हाइट गेज बैरियर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें