फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नाले में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। नगर में ब्लॉक जाने वाले मार्ग पर नाले में करीब 35 वर्षीय महिला का कई दिन पुराना शव मिला। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पहुंचे दरोगा ने लोगों के सहयोग न करने पर खुद वर्दी उतार कर नाले में उतरे और सिपाहियों के सहयोग से शव को निकाला। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कस्बे में ब्लॉक रोड पर शांति मिल मैदान के पास नाले में सोमवार रात तेज दुर्गंध आने पर पहुंचे लोगों ने महिला का शव देखा। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और शव को गहरे नाले से निकालने के प्रयास शुरू किए। तेज दुर्गंध होने से ज्यादा लोग आगे नहीं आए इसपर दरोगा न्यूटन सिंह वर्दी उतार कर खुद नाले में उतर गए और सिपाहियों की मदद से शव को नाले से निकाला। अपराध निरीक्षक रामनारायण ने बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना होने से पहचान नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र करीब 35 साल है। बताया कि कुछ लोगों ने महिला के विछिप्त होने और कुछ दिनों से आसपास भटकते हुए देखने की बात बताई है। वह लाल व पीले रंग का स्वेटर और काले रंग का लोवर पहने है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पहचान कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें