फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तेज हवा के साथ हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने अचानक बदली करवट। देर शाम करीब सात बजे शुरू हुई हल्की बारिश देर रात तक जारी रही। बुधवार को भी तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से गेहूं की फसल को फायदा और सरसों, सब्जी आदि फूल वाली फसलों को नुकसान होने का अनुमान है। किसानों को सिंचाई न करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात में शुरू हुई बारिश पश्चिमी नए विक्षोभ का कारण है। कारण उन्नाव और कानपुर के 150 किमी क्षेत्र में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। हवा की गति 05-10 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। बुधवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और जिले में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आएगी।
कृषि विशेषज्ञ एके सिंह ने बताया कि इस बारिश से गेहूं की फसल को फिलहाल कोई नुकसान नहीं है। अधिक बारिश होने के बाद तेज हवा चलने फसल के गिरने का खतरा है। सरसों व सब्जी जैसी फूल वाली फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वह अगले तीन-चार दिन फसल की सिंचाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें