फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझ पर लांछन न लगाएं, सबूत दिखाएं सेंगर की बेटियां : पीडि़ता

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर मामले में सोशल मीडिया पर हो रहे चौतरफा हमलों पर पीड़िता ने सेंगर की बेटियों और उनके समर्थकों पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को वीडियो शेयर कर कहा कि उन्हें चरित्रहीन साबित करने की कोशिश बंद करें।
विज्ञापन

सेंगर की बेटी ऐश्वर्या को बहन कहकर संबोधित करते हुए सवाल किया कि आज वह अपने पिता कुलदीप सेंगर को निर्दोष बता रही हैं और पक्के सबूत होने का भी दावा कर रही हैं। ऐसा है तो सीबीआई या कोर्ट को क्यों नहीं दिए थे। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में पीड़िता ने कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या से अपने समर्थकों को रोकने की अपील की। कहा कि उनके फोटो और वीडियो के जरिए पहचान उजागर की जा रही है। ऐश्वर्या सेंगर यह बताने की कोशिश कर रही हैं कि उनके पिता बेकसूर हैं।
उनके पास इसके ठोस सबूत हैं। अगर ऐसा है तो सीबीआई को क्यों नहीं दिया। अगर सीबीआई पर भरोसा नहीं था तो तीस हजारी कोर्ट में देतीं। हकीकत यही है कि उनके पास कोई सबूत नहीं हैं। कोर्ट ने लंबी सुनवाई और दोष साबित होने पर ही कुलदीप सेंगर और उसके भाई अतुल सेंगर को सजा सुनाई थी। सच्चाई यह है कि उनके पिता की बेगुनाही का कोई सबूत नहीं है क्योंकि उन्होंने गुनाह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें