फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसआईआर, मतदाता सूची से बाहर हो गए 4.7 लाख मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विशेष सघन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जिले में 407171 मतदाता कम गए। सबसे ज्यादा मतदाता सदर, भगवंतनगर और पुरवा विधानसभा क्षेत्र में घटे हैं। जिले में वर्तमान में 1917882 मतदाता हैं। हालांकि इनमें भी 268576 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। छह फरवरी तक इन मतदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे। 27 फरवरी तक दवा और आपत्तियों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में चार नवंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक चलाए गए विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में जिले के 2325053 मतदाताओं में से 407171 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इनमें मृतक, दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हुए, दो अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूची में नाम शामिल था। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के बाद अब जिले में 1917882 मतदाता बचे हैं। इनमें 268576 नाम ऐसे हैं जो मतदाता तो हैं लेकिन वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं है और इनके माता या पिता के नाम का उस सूची से मिलान नहीं हो सका है। फिलहाल इन मतदाताओं का नाम सूची में रखा गया है। 2003 की सूची से मिलान न होने के कारण इन्हें नोटिस देकर और दावा और आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। जो मदताता साबित होंगे उन्हें सूची में रखा जाएगा और जो नहीं साबित नहीं हो सकेंगे उनके नाम, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाश से पहले हटा दिए जाएंगे।

कहां कितने मतदाताओं की पहचान की पुष्टि नहीं
बांगरमऊ-27814
सफीपुर-38541
मोहान-33558
उन्नाव-76860
भगवंतनगर-48768
पुरवा-43045
कुल-268576

कहां कितने कम मतदाता कम
विधानसभा क्षेत्र-पहले-अब
बंगरमऊ-359424-304773
सफीपुर-346386-294948
मोहान-346132-293012
उन्नाव-433034-321751
भगवंतनगर-420381-349895
पुरवा-419696-353503
कुल-2325053-1917882

एसआईआर के बाद विधानसभावार मतदाताओं का विवरण
विधानसभा क्षेत्र-पुरुष मतदाता-महिला मतदाता-थर्ड जेंडर-कुल मतदाता

बांगरमऊ-168931-135839-03-304773

सफीपुर-164825-130120-03-294948

मोहन-161177-131819-16-293012

उन्नाव175228-146511-12-321751

भगवंतनगर-192471-157424-00-349895

पुरवा-193826-159668-09-353503

कुल-1056458-861381-43-1917882



छह फरवरी तक दावों और आपत्तियों पर सुनवाई
उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बताया कि नए मतदाताओं से संबंधित निर्वाचक नामावली के लिए छह फरवरी तक अभियान चालाया जा रहा है। पुनरीक्षण में छूटे मतदाताओं के दावे व आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। 27 फरवरी 2026 तक सुनवाई और सत्यापन की कार्रवाई होगी। दावे और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद छह मार्च 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन



उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित
डीएम ने डायट में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पोर्टल से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ आशीष अवस्थी, अरविंद कुमार, अर्पित कुमार, परवेज आलम, योगेंद्र मिश्रा और सरिता देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें