फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे तैयार, आखिरी जांच और एनओसी का बढ़ा इंतजार

विज्ञापन
फोटो-39-कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के इंट्री प्वाइंट पर बना टोल बैरियर। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का (एनई-6) काम उन्नाव क्षेत्र में तय समय में पूरा हो गया है। उन्नाव से लखनऊ के बनी तक इसे यातायात के लिए खोलने की तैयारी थी लेकिन मंगलवार को एनएचएआई की सेफ्टी ऑडिट टीम का दौरा टल गया। अब सोमवार को टीम के आने की संभावना है। हालांकि एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि जब तक लखनऊ में काम पूरा नहीं होता तब तक इसे ट्रैफिक के लिए खोला जा सकता है या नहीं यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ के बीच निर्माणाधीन 64 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का उन्नाव जिले में 45.3 किलोमीटर में काम पूरा हो चुका है। 16 दिसंबर को प्रस्तावित एनएचएआई की सेफ्टी ऑडिट टीम के निरीक्षण से पहले ही टोल बैरियर का भी काम पूरा कर लिया गया है लेकिन ऑडिट टीम का दौरा एक बार फिर टल गया।
एनएचएआई के अलग-अलग तीन क्षेत्रों के परियोजना निदेशक को इस एक्सप्रेसवे की जांच करनी है, उनकी रिपोर्ट के बाद ही इसे यातायात के लिए खोलने का रास्ता साफ हो सकेगा। हालांकि वाहन कुछ वाहन सवार उन्नाव के आजाद मार्ग से लखनऊ के बनी के बीच आवागमन करने लगे हैं।
विज्ञापन


ये हो चुकी हैं ये जांचें



इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों को चलाकर पुलों और पुलियों की भार क्षमता, रात के समय वाहन चलाकर रोशनी, मार्ग संकेतकों की चमक, साइड रिफ्लेक्टर आदि की जांच पहले ही चुकी है। तकनीकी टीम ने पिछले दिनों लगातार तीन दिन तक अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की थी। दावा है कि सुरक्षा मानकों की जांच में यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह पहले ही पास हो चुका है।

वर्जन...
कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का उन्नाव में काम पूरा हो गया है। लखनऊ में पुलों का कुछ काम बाकी है उनका काम भी तेजी से चल रहा है। अगले सप्ताह जांच टीम की ओर से जांच करने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट भेजी जाएगी और उच्चाधिकारी तय करेंगे कि इसे यातायात के लिए कब से खोलना है। -नकुल कुमार वर्मा, पीडी एनएचएआई

एक्सप्रेसवे का उन्नाव में आजाद मार्ग चौराहा से बनी पुल तक (जोन दो) का काम पूरा हो गया है। अंतिम जांच के लिए के लिए एनएचएआई को पत्र भेज दिया है। जांच टीम को 16 दिसंबर को आना था लेकिन किन्ही कारणों से दौरा टल गया है। जल्द ही टीम आएगी और जरूरी जांच प्रक्रिया पूरी करेगी।-उदित जैन, प्रशासनिक अधिकारी पीएनसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें