फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, शताब्दी सहित पांच ट्रेनें घंटों लेट

विज्ञापन
फोटो-8- रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते यात्री। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी शुरू हो गई है। मंगलवार को सीजन में पहली बार घना कोहरा रहा। इससे शताब्दी सहित पांच प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट रहीं। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

कोहरे ने ट्रेनों के पहियों पर ब्रेक लगा दिया है। मंगलवार को 12004 शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:56 बजे चार घंटा 51 मिनट रबजाय शाम 4:47 पर चार घंटे 51 मिनट की देरी से उन्नाव जंक्शन पहुंची। वहीं गोमती एक्सप्रेस 12419 अपने निर्धारित समय सुबह 6:47 की बजाय 11:16 मिनट पर 4 घंटे 21 मिनट की देरी से आई। इसके अलावा 64212 कानपुर- लखनऊ मेमू दो घंटे की देरी से पहुंची। 51813 झांसी पैसेंजर एक घंटे,11124 बरौनी- ग्वालियर मेल एक घंटे की देर से उन्नाव जंक्शन पहुंची। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्री अन्य साधनों से निकल गए। स्टेशन अधीक्षक यूके सिंह ने बताया कि कोहरे कारण ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें