बांगरमऊ की घटना में कोतवाल, दो चौकी इंचार्ज व दो सिपाहीउन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात ढाबा संचालक व उसके परिवार को पीटने की घटना में एसपी ने रविवार को लाइन हाजिर किए गए इंस्पेक्टर के अलावा दो चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया की जांच के बाद तत्कालीन बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह, गंजमुरादाबाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतीशचंद्र द्विवेदी, बांगरमऊ कस्बा चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव, कोतवाली में तैनात सिपाही दीपक सिरोही, सिपाही गोविंद सिरोही को निलंबित किया गया है।