फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने छह श्रमिकों को कुचला, चार की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
फोटो- 25- एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दूसरी लेन में जाकर पलटी कार और घटनास्थल पर लगी भीड़।  सं
विज्ञापन
बेहटामुजावर (उनाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को डिवाइडर के पेड़ों की छंटाई और घास की सफाई कर रहे श्रमिकों को तेज रफ्तार कार टक्कर मारकर पलट गई। इससे चार श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। उन्हें सीएचसी से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी श्रमिकों के अनुसार पलटने के बाद कार सवार तीन लोग निकल कर भाग गए। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने करीब साढ़े 11 बजे एक्सप्रेसवे पर अवरोध डाल कर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ पांच-पांच किलोमीटर जाम लग गया। सूचना पर डीएम और एसपी ने आश्रितों को मुआवजा और आवास का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर के पेड़ों की छंटाई और घास की सफाई की जा रही है। शनिवार की सुबह नौ बजे से बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में ढोलउवा गांव के पास काम चल रहा था। श्रमिक किलोमीटर संख्या 257 और 258 के बीच काम कर रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे लखनऊ से आगरा की ओर जा रही हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर की तेज रफ्तार अर्टिगा कार छह श्रमिकों को रौंदते हुए घटनास्थल से करीब 60 मीटर दूर दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में बेहटामुजावर थाना के राजाखेड़ा निवासी मुनेश (43), कृष्णपाल (50), राकेश (40), झब्बाखेड़ा गांव के रामकिशोर (41), लवकुश (40), अकबर खेड़ा निवासी श्रवण (30) घायल हो गए। कार में फंसा एक श्रमिक करीब 40 मीटर दूर घिसटता चला गया। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मुनेश, रामकिशोर, लवकुश, और श्रवण की मौत हो चुकी थी। घायल कृष्णपाल और राकेश को एंबुलेंस से औरास सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे मृतकों के परिजन और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव नहीं हटाने दिए और वहीं सड़क पर बैठ गए। परिजनों ने लापरवाही बरतने वाली ठेका कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक आश्रितों को मुआवजे की मांग पर अड़ गए। एएसपी अखिलेश सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने।

इसके बाद यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी रमेशचंद्र दुबे, प्रभात कुमार अवस्थी भी पहुंचे। मृतकों के परिजनों ने दस सूत्री मांगपत्र दिया और यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारियों और एसडीएम ने लिखित आश्वासन दिया इसके बाद दोपहर एक बजे शवों को एक्सप्रेसवे से हटाया जा सका और फिर यातायात शुरू कराया गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ का यातायात ठप रहा। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समझाने पर मृतकों के परिजन और ग्रामीण शांत हुए हैं। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक आश्रितों और घायलों की हर संभव मदद दी जाएगी। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि मृतक आश्रितों को हर संभव मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें आवास की सुविधा भी दी जाएगी।

Next
AU ऐप में पढ़ें