फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर ग्रिल तोड़ते हुए गंगा पुल की रेलिंग में फंसा कंटेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार कंटेनर बेकाबू होकर सेफ्टी ग्रिल तोड़ते हुए पुल की रेलिंग से टकराकर रुक गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। यूपीडा कर्मियों ने क्रेन से हटवाया।
विज्ञापन




एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार शाम 6:30 बजे कंटेनर लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहा था। चालक को झपकी आने से कंटेनर बेकाबू होकर लोहे की ग्रिल को तोड़ते हुए गंगा पुल की दीवार में टकरा गया। गनीमत रही बायें तरफ के पहिये नीचे की तरफ नहीं गए, वर्ना कंटेनर गंगा में गिर सकता था। घटना के बाद चालक भाग गया।
विज्ञापन


यूपीडा और पीआरवी क्रेन से उसे हटाया। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रक के मालिक से संपर्क कर हादसे की सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें