फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बकाया बिल वसूलने गए कर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के देवगांव गांव में बुधवार को बिजली का बकाया बिल जमा कराने गए कर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कर्मियों ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया। लाइनमैन ने तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सफीपुर विद्युत सबस्टेशन पर तैनात लाइनमैन रामदीन ने पुलिस को बताया कि विभाग की राहत योजना चल रही है। योजना में बकाया जमा कराने के लिए कोतवाली क्षेत्र के देवगांव में सहकर्मी हिमांशु, रंजीत और वरुण के साथ बुधवार दोपहर गए थे।

गांव के दो सगे भाइयों और एक अन्य के दरवाजे पहुंचे और बकाया जमा करने के लिए कहा तो उन लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए हमला बोल दिया। किसी तरह उनके चंगुल से बचते हुए भाग कर जान बचाई। इसके बाद भी उन लोगों ने पीछा करके पिटाई कर दी। कोतवाली प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें