फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर ने ली किसान की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। मवेशी के लिए चारा लेने गए किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। पेट में गहरे घाव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार जंगली सूअर पूर्व में कई लोगों पर हमला कर चुका है। सभी ने उसी के हमले से किसान की मौत का अंदेशा जताया है। पुलिस ने जांच करने के साथ ही वन विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन

मोहान कस्बा के कटरा निवासी 50 वर्षीय कृपाशंकर शनिवार शाम 5 बजे खेत में चारा लेने गया था। तभी किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। पेट में गहरे जख्म होने से मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक किसान के घर न पहुंचने पर पत्नी कंचन व बेटा दुर्गेश तलाश करते हुए खेत पहुंचा। खून से लथपथ शव देखकर कोहराम मच गया। ग्रामीणाें की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन से एक जंगली सूअर खेतों में घूमते हुए देखा गया है। वह कई लोगों को दौड़ा भी चुका। अंदेशा जताया कि उसी ने कृपाशंकर पर हमला किया है। कृपाशंकर की मौत से बेटे दुर्गेश, रितिक व पत्नी कंचन का रोकर बुरा हाल है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें