फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक घंटे जाम रहा उन्नाव-हरदोई मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कस्बे के पास मंगलवार शाम एक ट्रक का डीजल खत्म होने से वह बीच सड़क पर खड़ा हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों एक-एक करके निकाला। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

हरदोई-उन्नाव मुख्य मार्ग पर तहसील के पास एक सीमेंट से भरे ट्रक का डीजल खत्म हो जाने के कारण ट्रक बीच सड़क पर खड़ा हो गया। इस कारण करीब एक घंटे तक उन्नाव-हरदोई मार्ग पर यातायात ठप रहा। जाम की वजह से सीएचसी जा रही एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, हरदोई-शाहजहांपुर से कानपुर जा रही रोडवेज बस में सवार यात्रियों को भी मुश्किलें झेलनी पड़ीं। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने के प्रयास शुरू किए गए। लगभग एक घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें