जहां की तहां खड़ी हो गईं ट्रेनें
- फोटो : amar ujala
उन्नाव कानपुर दिल्ली रेल मार्ग के रूरा स्टेशन के निकट डाउन लाइन पर मालगाड़ी डिरेल हो गई। इससे डाउन लाइन पर आने वाली गाड़ियों के परिचालन पर इसका असर पड़ा। दिल्ली से आने वाली दो गाड़ियां निर्धारित समय से घंटों बाद भी रेलवे जंक्शन नहीं पहुंची।
दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली ट्रेन नम्बर 03484 फरक्का एक्सप्रेस का जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 6:25 है। वही चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नंबर 04218 ऊंचाहार एक्सप्रेस उन्नाव जंक्शन पर सुबह 6:30 में पहुंचती है।
लेकिन रूरा स्टेशन के पास दिल्ली डाउन लाइन पर मालगाड़ी डिरेल हो जाने से दोनों गाड़ियां निर्धारित समय के 5 घंटे बाद भी नहीं गुजारी जा सकी हैं।
स्टेशन मास्टर मेहंदी हसन ने बताया कि डाउन लाइन पर यही दो गाड़ियां हैं जिन पर मालगाड़ी डिटेल होने का असर पड़ा है। अभी इन गाड़ियों के गुजारे जाने का कोई मैसेज भी नहीं है