उन्नाव सदर कोतवाली के मगरवारा क्षेत्र स्थित चर्म इकाई में भरे कबाड़ में देर रात भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देख घटनास्थल के पास से गुजर रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। अग्निशमन की 3 गाड़ियां व पुलिस मौके पर पहुंची है।
आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। एफएसओ ने शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया है। मगरवारा चौकी क्षेत्र स्थित मैफियर चार्म इकाई में शनिवार देर रात लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देख काम कर रहे मजदूर जान बचाकर भाग पड़े।
अफरातफरी के बीच फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी गई। अग्निशमन अधिकारी शिवदरश 3 दमकल के साथ मौके पर पहुंचे और आग काबू में करने का प्रयास शुरू किया। सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
अग्निशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने बताया कि फैक्टरी के हाल में चमड़े का कतरन, केमिकल के खाली डिब्बों में आग आग लगी जो चारों ओर फैल गई है। उन्होंने शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया है।