फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 मतदान केंद्रों पर रैंप और फर्नीचर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पंचायत चुनाव में मतदान केंद्र बनाए जाने वाले 60 परिषदीय स्कूलों में दिव्यांगों के लिए रैंप और मतदाताओं के बैठने के लिए फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। 150 स्कूलों में बिजली का अभाव है। डीएम को रिपोर्ट देने के साथ ही शिक्षा विभाग कमियां पूरी करने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 2305 प्राथमिक व 803 उच्च प्राथमिक स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया जाना है। मतदान केंद्रों पर रैंप, फर्नीचर, बिजली व पानी की व्यवस्था होना अनिवार्य है। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने सभी ब्लॉकों के बीईओ से रिपोर्ट मांगी है। इसमें 60 मतदान केंद्रों में रैंप और न पर्याप्त फर्नीचर न होने की बात कही गई है। 150 परिषदीय स्कूलों में बिजली का कनेक्शन न होने की रिपोर्ट मिली है। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि विद्युत कनेक्शन न होने वाले स्कूलों में नेडा के माध्यम से सोलर पैनल लगवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन स्कूलों में यह व्यवस्था नहीं हो पाएगी तो बिजली विभाग से दो दिन के लिए बिजली की व्यवस्था कराने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें