उन्नाव। जिला जज, डीएम और एसपी ने बुधवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण में सबकुछ ठीक मिला।
शाम को सीडीओ और एएसपी भारी पुलिस बल के साथ एक बार फिर अचानक जेल पहुंचे और सघन तलाशी ली गई। लेकिन इस बार भी कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली।
जिला जज एसके सिंह, डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी रतन कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी बैरकों का निरीक्षण करने के साथ ही, भोजनालय में बंदियों और कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी।
अधिकारियों ने जेल बंदियों को ठंड से बचाव के लिए कंबल-बिस्तर देखे। निरीक्षण में अधिकारियों को सबकुछ ठीक मिला। शाम को सीडीओ नेहा शर्मा, एएसपी रामकिशुन यादव, कई थानाध्यक्षों और पुलिस बल के साथ अचानक जेल पहुंच गए।
इस दौरान बैरकों में बंदियों के बिस्तर और बैग में प्रतिबंधित सामग्री तलाशी लेकिन इस बार भी सबकुछ ठीक मिला। इस दौरान कारागार अधीक्षक आरएन पांडेय, जेलर और सभी डिप्टी जेलर मौजूद रहे।