औरास। ब्लाक सभागार में बुधवार को नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख जगदीश यादव को एसडीएम सफीपुर ने शपथ दिलाई।
औरास ब्लाक प्रमुख के लिए प्रदेश की सत्ता परिवर्तन होते ही रस्साकसी तेज हो गई थी। प्रमुख का मामला हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। अंतत: ब्लाक प्रमुख को कुर्सी से हटना पड़ा।
औरास ब्लाक में 65 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। चार दिसंबर को ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जगदीश यादव को 35 व विपक्ष के प्रत्याशी को 30 मत मिले थे।
विजयी ब्लाक प्रमुख जगदीश यादव को एसडीएम सफीपुर शशिकांत प्रसाद ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में बीडीओ राबिया बेगम काफी देेेेर बाद पहुंची। इस मौके पर पूर्व प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह, जिलापंचायत सदस्य गोविंद यादव, भगौती प्रसाद, रामशंकर सिंह आदि के साथ औरास और आसीवन थाने की पुलिस मौजूद रही।