गंगा को अविरल व निर्मल करने के अभियान में जुटी केंद्र सरकार अब तटीय गांवों में जनजागरण करते हुए गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। यह बात नमामि गंगे कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव संजय चतुर्वेदी ने कही।
मंगलवार को उन्नाव जिला केंद्र पर नमामि गंगे अभियान समिति की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संजय चतुर्वेदी ने कहा कि गंगा देश की धरोहर हैं। गंगा को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। गंगा अविरल रहे इसके लिए सबको योगदान देना होगा। अब गंगा को स्वच्छ रखने के लिए गांव-गांव में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला संयोजक राकेश दीक्षित ने कहा कि गंगा में बहने वाले प्रदूषण को शीघ्र बंद किया जाए।
संजीव त्रिवेदी ने कहा कि गंगा के किनारे रहने वाले लोगों को इस पुनीत कार्य में शामिल किया जाएगा। बैठक में राम बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, किशन पाठक, सरोज सिंह चौहान, शिव प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार सिंह, ललित द्विवेदी, निशांत शुक्ला, जीतू त्रिपाठी, सर्वेश लोधी, रत्नेश सिंह, निखिल चौहान, अनुराग द्विवेदी, राजीव शुक्ला, देवांशु प्रताप सिंह, शुभम बाजपेयी, विपिन मिश्रा, पिंकू त्रिवेदी शामिल रहे।