फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल

Sun, 19 Feb 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव जिले में भतीजे के साथ साले के बेटे के तिलकोत्सव में शामिल होकर लौट रहे वृद्ध की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। पीछे से दूसरे वाहन से आ रहे दामाद ने घायल को मौरावां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल भतीजे को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।

विज्ञापन


बिहार क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी श्रीराम (65) अपने भतीजे राजेंद्र(38) के साथ शुक्रवार को मौरावां क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी साले गंगाराम के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने आया था। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहा था। मौरावां-बिहार मार्ग पर भवानीगंज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

घटना में श्रीराम और उसका भतीजा राजेंद्र घायल हो गए। पीछे से दूसरी बाइक से आ रहे श्रीराम के दामाद बारासगवर क्षेत्र के चंदनपुर विभौरा निवासी पिंटू ने दोनों को मौरावां सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने श्रीराम को मृत घोषित कर दिया। घायल राजेंद्र की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वृद्ध की मौत से कोहराम मच गया। मृतक के चार बच्चों में सरवन, सनी देओल, रानी और सोनम है। खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा अविवाहित था। पति की मौत पर सुधा और अन्य परिजन बेहाल हैं। मौरावां थानाध्यक्ष अमरनाथ ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हुई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें