चकलवंशी। चोरी के आरोपी युवक की जमानत लेना दो युवकों को महंगा पड़ गया। कोर्ट में आरोपी के हाजिर न होने पर कोर्ट ने जमानत लेने वाले दोनों युवकों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में 2014 में छोटू नाम के युवक ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे जेल भेजा था। माखी थाना क्षेत्र के रऊकरना निवासी रिश्तेदार मुनेश्वर सिंह व नुरदीनगर निवासी जयचंद्र ने उसकी जमानत ली थी। पेशी पर आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। जिस पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश (6) ने जमानत लेने वाले मुनेश्वर व जयचंद्र के खिलाफ वारंट जारी कर दिया।