उन्नाव। डीएसएन कॉलेज रोड पर एक घर में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके पास से एक सबमर्सिबल की मोटर, 87.6 किलोग्राम लोहे की सरिया और 60 मीटर केबिल बरामद हुई है।
सदर कोतवाली के डीएसएन कॉलेज रोड निवासी अजय सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी कि दो दिन पहले उसके घर से चोरों ने दो लाख कीमत के जेवर, 20 हजार नकदी सहित अन्य सामान पार कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि रविवार को उपनिरीक्षक रविशंकर पांडेय हमराहियों के साथ गस्त कर रहे थे तभी शिवसिंह खेड़ा गांव के पास दो संदिग्ध युवक खड़े दिखे। दोनों ने पूछताछ में अपना नाम कन्हई निवासी शिवसिंह खेड़ा और दूसरे ने राजू निवासी गड़सर थाना अचलगंज बताया। दोनों ने अजय के यहां चोरी की घटना स्वीकार की है।