पुरवा। पासाखेड़ा गांव में महिला का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो बेटे ने मां को मानसिक बीमार बताया।
कोतवाली क्षेत्र के पासाखेड़ा गांव निवासी श्रीमति (47) पत्नी स्व. बुद्धिलाल शनिवार को खाना खाने के बाद कमरे में लेटने चली गईं। साथ रहने वाली कौशिकी ने बताया कि रविवार भोर पांच बजे जब वह लघुशंका के लिए उठी तो देखा बुआ का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। उनके चिल्लाने पर श्रीमति के बेटे सत्यम की आंख खुल गई। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सत्यम ने बताया कि पिता बुद्धिलाल की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद से मां मानसिक बीमार रहने लगी थीं। उनका इलाज भी चल रहा था। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बेटे ने मां को मानसिक बीमार बताया है।