फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब कारोबार में दो सगे भाइयों को चाल साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अवैध शराब कारोबार में दो सगे भाइयों को न्यायालय ने दोषी पाते हुए चार-चार साल की सजा सुनाई है। दोनों भाइयों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के गांव अकबारा में पुलिस 26 दिसंबर 2018 को गश्त कर रही थी। जानकारी मिली कि गांव के बाहर कुछ लोग अवैध शराब बना रहे हैं। पुलिस ने वहां दबिश दी तो अकबारा निवासी राकेश पासी व उसका भाई रमेश पासी को अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा।
दोनों को शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्तमान में मामला अपर जिला जज छह की कोर्ट में विचाराधीन था। सोमवार को मामले की अंतिम सुनवाई हुई।
विज्ञापन

सहायक लोक अभियोजक यशवंत सिंह की दलीलों, गवाहों व सबूतों के आधार पर न्यायाधीश आलोक शर्मा ने दोनों भाइयों को दोषी पाते हुए चार-चार साल की सजा सुनाई है। दोनों भाइयों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें