फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हत्या के मामले में पूछताछ के लिए उठाए गए तीन लोगों में दो को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। साइकिल रिपेयरिंग कारीगर की हुई हत्या में मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पूछताछ के लिए उठाए गए तीन लोगों में पुलिस ने दो को छोड़ दिया। एक अभी पुलिस हिरासत में है। एसओ के मुताबिक, वह घटना के खुलासे के करीब हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के अड़े रूवा गांव में 50 वर्षीय साइकिल मिश्री सुनील का शव गांव के बाहर सड़क किनारे बनी झोपडी में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर मारे जाने की पुष्टि के बाद पुलिस की जांच में तेजी आई थी। सुनील के फोन की काॅल डिटेल और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया था। इसमें वह युवक भी शामिल था जिस पर सुनील ने हरिजन एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी के परिवार के सदस्य को छोड़कर अन्य दो को पुलिस ने छोड़ दिया है। एसओ राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि दोषी ही जेल भेजा जाए इसलिए कुछ जांच शेष है। वह पूरी होते ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल
गंजमुरादाबाद। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव नंगाखेड़ा निवासी आलोक कुमार (28) बाइक से देर शाम मल्लावां जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर नगर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल के सामने विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम की टक्कर से आलोक घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग निकला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें