फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 16 Jan 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। माखी थानांतर्गत एक व्यक्ति को कंटेनर ने कुचल दिया तो लखनऊ-कानपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


चकलवंशी संवाददाता के अनुसार, माखी थानाक्षेत्र के चकलवंशी कसबा निवासी वीरपाल सिंह (50) का कसबा में ही मेडिकल स्टोर है। 20 जनवरी को उनके बेटे शेखर की शादी प्रस्तावित है। गुरुवार को वीरपाल सिंह बेटे की शादी का कार्ड देने के लिए सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरि गांव गए थे।

शाम करीब चार बजे बाइक से लौटते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वीरपाल सड़क पर गिर गए और कंटेनर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही कसबा के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं, सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव निवासी केशव बाबू (35) पुत्र प्यारेलाल किसी काम से शहर आया था। देर शाम वापस लौट रहा था तभी अजगैन थानाक्षेत्र में पक्षी विहार के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा।

सूचना पर पहुंची एनएचआई की एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें