फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत, आठ घायल

Wed, 08 Jul 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायल टीचरों का पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज कराया। टीचरों ने टेंपो चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बस से बचने के प्रयास में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली अंतर्गत बेनीगंज मुहल्ले में शिवनारायण की घर के बाहर ही दुकान है। मंगलवार की शाम को वह दुकान के पास चबूतरे में बेटी के साथ बैठे थे। रायबरेली की ओर से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर उनके चबूतरे में चढ़ गई। इसकी चपेट में आकर शिवनारायण (50) की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय बेटी मोनी घायल हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।

इसी तरह दही चौकी अंतर्गत हाइवे पर एक युवक को अज्ञात वाहन ने मंगलवार की रात को रौंद दिया। अंधेरा होने से कई वाहन उसके ऊपर से निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के एसवीएम इंटर कालेज के कानपुर निवासी पांच टीचर मंगलवार सुबह ट्रेन से उन्नाव स्टेशन पहुंचे। रेलवे क्रासिंग के पास से टेंपो में बैठकर पूरन नगर स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन


टेंपो सिटी ड्रेन के पास साइकिल से जा रहे बच्चे को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सिटी ड्रेन में पलट गई। इससे टेंपो में बैठे कानपुर गोविंद नगर निवासी टीचर रवींद्र सिंह (42), गुजैनी निवासी सुमित शुक्ला, (35), बाबूपुरवा के रंजीत (42), श्यामनगर के जितेंद्र (40) और कुंजविहार निवासी वीजेंद्र सिंह (28) ड्रेन में गिरने से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मदद कर टीचरों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। घायल टीचरों ने मरहम पट्टी कराने के बाद टेंपो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली प्रभारी परशुराम त्रिपाठी को तहरीर दी।

वहीं, उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार बस से बचने के प्रयास में माखी थानाक्षेत्र के रऊ चौराहा के पास बस से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होने से खंती में चली गई। इसमें आसीवन थानाक्षेत्र के खानपुर सुरौली निवासी राकेश (20), विश्वनाथ (26) और औरास के धमियाना निवासी अशोक (27) घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें