फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में लगा रहा दो घंटे जाम

विज्ञापन
हर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण वाहन खड़े होने से रोजाना लगता है जाम। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए अब तक की गई हर कोशिश अबतक बेकार ही साबित हुई। हालत यह है कि फुटपाथों पर दुकानदारों का कब्जा है। सड़क पर ठेलिया-खोमचा दुकानें, टेंपो, रिक्शा और वाहन खड़े होने से आधी सड़क बंद रहती है। इसी का नतीजा है कि शहर का मुख्य मार्ग पर लोग दिनभर जाम से जूझते हैं। सोमवार सुबह 10 से 12 बजे तक सदर बाजार में सब्जी मंडी से अताउल्ला नाला तक भीषण जाम रहा।
विज्ञापन

शहर का चालीस फिट चौड़ा मुख्य मार्ग फुटपाथ पर कब्जे, अवैध पार्किंग के चलते सकरा होकर आधा ही बचा है। सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला बड़ा चौराहा पर फुटपाथ पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बढ़ा रखी हैं। इसके बाद ठेलिया दुकानें और वाहनों की पार्किंग होने से पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। इसके चलते सब्जीमंडी, वीडी मार्केंट, छोटा चौराहा का है। जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कई बार योजनाएं बनाईं लेकिन उनपर अमल नहीं हो सका। इसी का नतीजा है कि कचहरी रोड, अस्पताल रोड, आदर्शनगर और गांधी नगर तक का दस मिनट का सफर तय करने में 25 से 30 मिनट लगते हैं। सुबह दस बजे बाजार और सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय खुलने के दौरान और दोपहर को स्कूलों में छुट्टी के दौरान भीषण जाम लगता है और लोग घंटों परेशान होते हैं।
जाम की समस्या से निजात के लिए कचहरी पुल के नीचे वाहनों की पार्किंग बनाने के साथ ही पुलिस विभाग ने दिल्ली की एक एजेंसी से सर्वे कराया था। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए 26 बिंदु चिह्नित किए गए थे। इनमें बड़ा चौराहा पर डिवाइडर को छोटा करने, ऊंचे फुटपाथ को नीचा कर सड़क लगभग बराबर करने, झंडेश्वर मंदिर के सामने क्रॉस को संकरा करना, बड़ा चौराहा से गंदा नाला तक डिवाइडर को पतला करने। कचहरी पुल के दोनों ओर ढाल पर वाहनों की पार्किंग और रिक्शा व आटो को खड़ा न होने देने। गांधी नगर तिराहा से आवास विकास बाइपास तक सड़क पर लगे बिजली के पोल और होर्डिंग हटाने का काम भी शमिल था। लेकिन इसपर अमल नहीं हो सका।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी इद्रपाल सिंह ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए समय-समय पर कड़े कदम उठाए जाते हैं। लगातार अभियान भी चलाया जाता है। आने वाले दिनों में फिर अभियान चलाया जाएगा।
नगर पालिका ईओ आरपी श्रीवास्तव ने पिछले महीनों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया था। बताया कि जाम से निजात के लिए फल मंडी शिफ्ट करने, वेंडिंग जोन और नो वेंडिग जोन भी तय किए गए हैं। जल्द ही इसमें तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें