फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धोखाधड़ी से बैनामा करा जमीन हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक अगस्त को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से यह फरार थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अकरमपुर गांव निवासी विशंम्भर ने एक अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सदर कोतवाली के मोहल्ला एबीनगर निवासी इंद्रजीत सिंह भदौरिया, सिकंदरपुर सरोसी निवासी शशिकांत मिश्र उर्फ छुनारे, आवास-विकास कॉलोनी निवासी अमित कुमार उर्फ अंशू गुप्ता, अभय विश्वकर्मा और सात से आठ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी और जालसाजी से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का मुख्तार आम कराया और जमीन की बिक्री कर दी।
जमीन वापस दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये वसूले उसके बाद भी जमीन न दिलाकर गाली-गलौज के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में फरार चल रहे आरोपियों में इंद्रजीत और शशिकांत मिश्रा उर्फ छुनारे को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इंद्रजीत पर अलग-अलग थानों में आठ और शशिकांत मिश्र उर्फ छुनारे पर सदर और गंगाघाट कोतवाली में पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें