फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से शराब ठेका सेल्समैन की मौत

Fri, 08 Aug 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
सोम यादव (फाइल फोटो)  - फोटो : सोम यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने सीएचसी सफीपुर पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव दाराबनगर (लिलौरी) निवासी सोम यादव (32) कोतवाली क्षेत्र के मोहीखेड़ा स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। गुरुवार शाम चार बजे छुट्टी के बाद सफीपुर कस्बा आया। यहां घर के लिए कुछ सामान खरीदा और बाइक से लौट रहा था। सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग पर गांव के पास वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सोम को राहगीरों ने सीएचसी सफीपुर पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
छोटे भाई सुमित यादव ने बताया कि दो भाइयों में सोम बड़ा था। मौत से मां केशपती, पत्नी रीता के अलावा पुत्री अन्वी व पुत्र अभियांश और बहन काजल का रोकर बुरा हाल है। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि सड़क किनारे लगे सीसीटीवी की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें