फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसा ट्रक, चालक की मौत

Thu, 30 Mar 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चालक को झपकी आ जाने से हरदोई से उन्नाव की ओर आ रहा ट्रक हरदोई-उन्नाव मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा। इसमें चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जिला मुरादाबाद थाना कुंदरकी के गांव अहमदनगर जौतबाड़ा निवासी चालक आदिल (25) पुत्र शाहिद हुसैन क्लीनर जाने आलम (20) पुत्र छोटे हुसैन के साथ मुरादाबाद से ट्रक में माल लादकर कानपुर जा रहा था। आदिल ट्रक चला रहा था, जबकि क्लीनर जाने आलम केबिल में सो रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास चालक आदिल को झपकी लग जाने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में घुस गया। इसमें आदिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि साथी घायल हो गया। यह तो अच्छा हुआ खड़े ट्रक में कोई नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही चालक व परिचालक को सीएचसी लाए। डाक्टर ने चालक आदिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि जाने आलम को जिला अस्पताल रेफर किया।

घायल तीन और लोगों की जान गई
सोहरामऊ। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मंगलवार देर शाम एक पेट्रोल पंप के पास पिकअप लोडर पलटने से घायल छह मजदूरों में तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसमें दो की पहचान हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसी हादसे में लखनऊ में तैनात एक यातायात सिपाही की भी मौत हो चुकी है। इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा पिकअप का पेट्रोल पंप के पास टायर फट गया था।

टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित हो गई थी और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप के पीछे चल रहे बाइक सवार यातायात सिपाही प्रकाशचंद्र (40) निवासी कानपुर देहात मूसानगर की मौत हो गई थी। घायलों में अजगैन थानाक्षेत्र के शीतलगंज निवासी पृथ्वीपाल (58) के अलावा रवनहार के चंदन (45) समेत छह लोग घायल हुए थे। घायलों को पुलिस ने रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान पृथ्वीपाल व एक अन्य की मौत हो गई। जबकि चंदन को डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन कानपुर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें