अजगैन थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी रामू (40) अपने गांव के साथी ईश्वरदीन के साथ किसी काम से शहर आया था। मंगलवार रात घर लौटते समय पक्षी बिहार के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया बाइक चला रहे रामू को रौंदता निकल गया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ईश्वरदीन को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की माने तो हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।