फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीनशेड पर गिरी एचटी लाइन, किशोर की मौत

Wed, 20 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हसनगंज थानाक्षेत्र के धौरा गांव निवासी दिनेश कुमार (13) पुत्र राजबहादुर मंगलवार को जानवर चराने गया था। शाम करीब 6 बजे वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर रास्ते में पड़ने वाले महमूद के मकान के बाहर लगे टीनशेड पर गिर गया।
विज्ञापन


टीनशेड के पोल में करंट होने की बात से अनजान दिनेश ने निकलते समय पोल को छू लिया और चिपक गया। ग्रामीणों ने उसे छुड़ाने का काफी प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। इस दौरान गांव के लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों और एसओ को फोन करते रहे मगर किसी ने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

बार-बार सूचना के बाद भी पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों और परिजनों ने करीब 7 बजे शव को मोहान-संडीला मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। काफी देर बाद पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने पुलिस बल की मदद से शव को हटवाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से झड़प हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं। एसडीओ अमित आनंद और जेई रमेश सैनी मौके पर पहुंचे और समझाबुझा कर रात करीब 10 बजे के बाद जाम खुलवाया। उधर, मृतक की मां राजरानी व अन्य परिजनों का बुराहाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक दिनेश तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें