फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का टूटा एक्सल, रेलवे ट्रैक बाधित

Tue, 17 Jan 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अजगैन रेलवे स्टेशन के निकट क्रासिंग पर एक्सल टूटने से ट्रक बीचोंबीच खड़ा हो गया। इससे क्रासिंग बंद न होने पर गेटमैन ने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना देकर ट्रेनों को आउटर पर रुकवाया। इस दौरान लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग आधे घंटे तक बाधित रहा। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक को पीछे कराकर रेल रूट सामान्य करवाया। साथ ही ट्रक व चालक को आरपीएफ उन्नाव पोस्ट पर लाया गया।
विज्ञापन


आरपीएफ उन्नाव पोस्ट पर तैनात एसआई मिथिलेश यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उन्हें अजगैन रेलवे स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि रेलवे क्रासिंग संख्या 23-सी पर एक ट्रक खराब हो गया है जिससे ट्रेन यातायात प्रभावित हो रहा है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को ट्रैक से हटवाया। इससे करीब आधा घंटे तक लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग बाधित रहा। इस दौरान एक लखनऊ-कानपुर मेमू और एक मालगाड़ी को अजगैन रेलवे स्टेशन पर रोका गया। कई अन्य ट्रेनों को उन्नाव, सोनिक, गंगाघाट स्टेशनों पर भी खड़ा रखा गया। एसआई ने बताया कि ट्रक व चालक पंकज शर्मा निवासी मोहता थाना सजेती कानपुर देहात को पोस्ट पर लाकर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। ट्रक चालक ने बताया कि वह हमीरपुर से गिट्टी लादकर सीतापुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें